तीसरे बड़े मंगलवार को हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ सचिन ट्रेडर्स ने आयोजित क्या भंडारा भक्तों में बांटा प्रसाद।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को प्रभु श्रीराम के सेवक हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना क्षेत्र के मंदिरों एवं प्रतिष्ठानों में धूमधाम से की गई। भक्तो ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।

   आपको बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम महराजगंज से इन्हौना रोड पूरे सुखई स्थित सचिन ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ-साथ भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने खूब बढ़-चढ़कर पूड़ी, सब्जी, हलवा प्रसाद खाया एवं हनुमान जी से सभी ने स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। पूजन भजन के साथ राहगीरों को प्रसाद पूड़ी सब्जी एवं हलवा का वितरण किया गया।

    इस मौके पर अखिलेश मौर्य ने बताया कि, प्रभु हनुमान जी की कृपा से भंडारे का आयोजन करने की जिज्ञासा मन में जागृत हुई और हनुमान जी की ही कृपा से आज सुबह से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है।

    इस मौके पर रामदेव मौर्य, संतोष मौर्य, आकाश मौर्य, महेश मौर्य सहित बड़ी तादात में भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ