जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को भी हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ भंडारों की रही धूम।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर भी क्षेत्र के हनुमान मंदिरों पर भव्य पूजन का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंदिर परिसरों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कस्बे समेत क्षेत्र भर में जगह-जगह भक्तों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का पूजन भजन करके प्रसाद वितरण किया। कस्बे के रंधावा मार्ग पर व्यापारी बंधुओं सोनू और मोनू जायसवाल द्वारा आयोजित हनुमंत लला की पूजा अर्चना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर एमडी पासी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल के साथ संयुक्त रूप से हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद छोला चावल और शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चला।

     इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रशांत साहू, राम जी वर्मा, अशोक साहू आदि ने भी भाग लिया। 

   इसके अलावा महराजगंज तहसील गेट पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे के अलावा प्रसिद्ध हनुमान गढीमंदिर समिति द्वारा तीसरे मंगल को भी हनुमान जी की सिंगार पूजा की गई, और प्रसाद वितरण किया गया।

    इसके अलावा बाबा हरिदास धाम बबुरिहा में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर व्यापारियों और समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण और शरबत वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ