शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारी अव्यवस्थाओं के बीच महराजगंज ब्लॉक में प्रमुखी के पर्चो की बिक्री हुई। कुल 3 प्रत्याशियों ने चार पर्चे खरीदें।
आपको बता दें कि, ब्लॉक मुख्यालय पर बगैर किसी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन पत्र बिक्री का कार्य शुरू हुआ। पर्चे बेचने का जिम्मा सफाई कर्मियों के जिम्मे था। एडीओ पंचायत कक्ष में हुई पर्चों की बिक्री में प्रमुख पद के लिए पहला परचा दौतरा गांव के बीडीसी रोहित कुमार धोबी ने खरीदा। वहीं भाजपा प्रत्याशी राज कुमार पासी बीडीसी हरदोई निवासी ग्राम असनी ने नामांकन पत्रों के दो सेट खरीदें। जबकि चौथा पर्चा राजेश कुमार पासी राघवपुर ने खरीदा।
इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर पर्चा खरीदने वालों के समर्थकों की भारी भीड़ रही।

0 टिप्पणियाँ