जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल, हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में पारिवारिक विवाद के चलते घर में अकेली पाकर जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सिर में लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर खेतों पर काम कर रहे पति ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

   आपको बता दें कि, गांव निवासी रामनारायन पुत्र परीदीन ने पुलिस को बताया कि, आज शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर गया था, उसकी पत्नी रीता देवी 26 घर पर अकेली थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसके बड़े भाई बुधई पुत्र परीदीन ने पहले गाली गलौज की। रीता देवी द्वारा विरोध किए जाने पर बुधई ने कुल्हाड़ी से रीता देवी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना जैसे ही खेतों पर काम कर रहे रामनारायन को मिली। वह मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर ही खून से लथपथ बेहोश पड़ी पत्नी को उठाया। उसके बाद वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सीएससी भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक रीता देवी को होश नहीं आया था। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ