रायबरेली पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा में आपसी रार।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा में आप आपसी रार शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान सामने आ गई। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ़ अपने प्रत्याशी खड़ा करने पर पार्टी के ही विधायक रामनरेश रावत ने भाजपा एमएलसी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

   आपको बता दें कि, बछरावां के विधायक रामनरेश रावत ने पत्रकारों से कहा कि, एमएलसी दिनेश सिंह पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हनुमंत सिंह के खिलाफ़ शिल्पा सिंह को चुनाव में उतारा है, और उसे फाइनेन्स भी कर रहे हैं। जो पार्टी विरोधी गतिविधियों का स्पष्ट प्रमाण है।। उन्होंने कहा कि, इससे पूरे भाजपाइयों में आक्रोश है, और सभी एमएलसी के खिलाफ़ खड़े हुए हैं। विधायक ने कहा कि, एमएलसी पूरे जिले में एकक्षत्र राज चलाना चाहते हैं, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पूरी पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवारों के साथ खड़ी हुई है।

     उन्होंने कहा कि, शिवगढ़ से हनुमंत सिंह ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत रहे हैं, अन्य किसी को यहां सफल नही होने दिया जाएगा। विधायक रामनरेश रावत ने एमएलसी पर रायबरेली में दोहरा चरित्र निभाने का भी आरोप लगाया और कहा कि, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।दरअसल शिवगढ़ सीट पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के बेटे हनुमंत सिंह भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन बछरावां विधायक के मुताबिक एमएलसी ने यहां से अपना एक प्रत्याशी शिल्पा सिंह को उतार दिया है, और उसका प्रचार भी कर रहे हैं। यह प्रत्याशी जिले के टॉप टेन अपराधी सुरेन्द्र सिंह की अनुज वधु है। 

हालांकि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भी एमएलसी दिनेश सिंह ने बड़ी संख्या में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ़ अपने समर्थकों को उतारा था, जिसकी पार्टी के उच्च स्तर पर शिकायतें भी हुई थी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष पर अपने समर्थक को जिताकर उन्होंने पार्टी में अपनी पैठ और जमा ली।बावजूद इसके रायबरेली भाजपा में कलह अपने चरम पर है, जिसका असर आगामी विधानसभा में देखने को मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ