ब्लॉक प्रमुख चुनाव: रायबरेली में 5 सीटों पर निर्दलीय, 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा।। Raebareli news ।।

सार..........

यूपी के रायबरेली में शिवगढ़ ब्लॉक में एक वोट को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। रिकॉउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी हनुमंत सिंह व शिल्पा सिंह को बराबर वोट मिले। लॉटरी कराने के बाद हनुमंत सिंह को विजयी घोषित किया गया।

विस्तार.........

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के 13 ब्लॉकों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुरु हुआ। दोपहर बाद मतगणना कराई गई। अमावां सीट से सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह और हरचंदपुर से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए। छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। पांच भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस कारण 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। ब्लॉक प्रमुख की पांच सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया, जबकि सपा के खाते में दो सीटें गईं।

   आपको बता दें कि, शिवगढ़ में ब्लॉक प्रमुखी के लिए हुए चुनाव में हंगामे के बाद रिकॉउंटिंग कराई गई। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत होने पर लॉटरी के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया। जिले के 18 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 13 ब्लॉकों में शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक एक-एक करके बीडीसी ने ब्लॉकों में पहुंचकर मतदान किया। कई ब्लॉकों में मतदान के दौरान बीडीसी को लेकर कहासुनी और हंगामे की भी स्थिति रही।


फोटो: शमा बानो पुत्री शकील निवासी भवानीगढ़ शिवगढ़- काम मिट्टी का घड़ा बनाना। लकी ड्रा की भाग्यलक्ष्मी।

    दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना कराई गई। आधे ही घंटे में सभी ब्लॉकों का रिजल्ट आ गया, लेकिन शिवगढ़ में एक वोट को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। रिकॉउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी हनुमंत प्रताप सिंह व शिल्पा सिंह को बराबर वोट मिले। लॉटरी कराने के बाद हनुमंत सिंह को विजयी घोषित किया गया। घोषित नतीजों में जिले की 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज कराई। पांच सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।

यह बनें ब्लॉक प्रमुख: ●ब्लॉक शिवगढ़-हनुमंत सिंह (भाजपा)।

●ब्लॉक जगतपुर-दलबहादुर सिंह भाजपा (निर्विरोध)। 

●ब्लॉक गौरा-सविता मौर्या भाजपा (निर्विरोध)।

●ब्लॉक डीह-मिथलेश भाजपा (निर्विरोध)।

●ब्लॉक महराजगंज-राजकुमार भाजपा (निर्विरोध)।

◆ब्लॉक बछरावां-अमन सिंह भाजपा (निर्विरोध)।

●ब्लॉक अमावां-वैशाली सिंह (निर्दलीय)।

●ब्लॉक राही-धर्मेंद्र यादव (निर्दलीय)।

●ब्लॉक हरचंदपुर-पीयूष प्रताप सिंह (भाजपा)।

● ब्लॉक ऊंचाहार-सत्यभामा मौर्या (निर्दलीय)।

ब्लॉक रोहनियां-राकेश सिंह (निर्दलीय)।

●ब्लॉक डलमऊ-शिवराम (भाजपा)।

●ब्लॉक सलोन-अंजू कुशवाहा (भाजपा)।

●ब्लॉक छतोह-संगीता (निर्दलीय)।

●ब्लॉक सतांव-आशवेंद्र सिंह (भाजपा)। 

●ब्लॉक खीरों-अनिल सिंह (भाजपा)।

●ब्लॉक सरेनी-विभा सिंह (निर्दलीय)।

●ब्लॉक लालगंज-शिवानी सिंह (सपा)।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ