मृतक अहमद हसन की फाइल फोटो
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: इंदिरा नहर में बृहस्पतिवार को नहर में नहाते समय डूबे 22 वर्षीय व्यक्ति का शव रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर बरामद कर लिया गया है।
आपको बता दे कि, हिलौली जनपद उन्नाव के रहने वाले 11 युवक कसरावां के पास इंदिरा नहर में गुरुवार को स्नान कर रहे थे। अचानक इसमें अहमद हसन (22) पुत्र मेहंदी हसन नहाते समय डूब गया था। पुलिस व गोताखोरों द्वारा काफी देर तक खोजबीन की गई, परंतु अहमद हसन का कहीं भी अता-पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार बछरावां कस्बे के निकट इंदिरा नहर में उसका शव उतरता हुआ राहगीरों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ