योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सद्भाव की प्रक्रिया-कमल बाजपेई

सार.......

⭕ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हुआ योगाभ्यास।

⭕ भगवत गीता में योग के तीन प्रकारों- कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग का वर्णन है।

विस्तार.........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई के नेतृत्व में आज 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पारंपरिक रूप से उत्साह पूर्ण माहौल में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पीआरओ राजीव मिश्रा, ऑफिस इंचार्ज सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी सुरेंद्र प्रजापति, भविष्य निधि इंचार्ज अनिमेष मिश्रा, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज रामजी समेत विद्यालय कार्मिक गणमान्य लोगों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान जिसमें अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, हस्तिका, भद्रासन, पद्मासन, सुखासन, कोणासन, ताड़ासन, बक्रासन, सर्वांगासन किया गया।

     आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने अपने संबोधन में योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और योग से होने वाले लाभ के बारे में परिचित कराया। उन्होंने कहा कि, योग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सद्भाव की प्रक्रिया है। जीवन स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए योग शास्त्र में विश्व में सबसे पहले आठ सूत्र यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धरणा, ध्यान और समाधि जो कि बच्चों एवं वयस्कों तथा बुजुर्गों सभी के लिए बताए गए थे। जिसे विश्व ने माना और चिकित्सा पद्धति में स्थान देकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दिन मनाने का संकल्प लिया गया।

    उन्होंने कहा कि, भगवत गीता में योग के तीन प्रकारों- कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग का वर्णन है। आज पूरा विश्व व्यस्त जीवन तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए श्वांश, ध्यान आसन आदि के द्वारा शरीर को स्वस्थ मन को एकाग्र तथा आत्मा को परम तत्व में विलन का रास्ता तैयार करते हैं। योग हमारी जीवन पद्धति है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि, अपने लिए कुछ समय योग हेतु आवश्यक निकले। आज के बदलते इस दौर में हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम 1 घंटा योग के लिए निकलना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर मजबूत होता है। बीमारी से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। जो व्यक्ति लगातार योग करते हैं वह हमेशा स्वस्थ रहते हैं। बीमारी उनसे कोसों दूर भागती है। आज छोटे बच्चों से लेकर जवान बुजुर्ग सभी को योग करना चाहिए। योग करने से ही जीवन सफल होता है। सभी को योग दिवस की बधाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ