रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली/महाराजगंज: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय एवं आरोग्य भारती महराजगंज इकाई द्वारा दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, बतौर पूर्वाभ्यास विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्रा द्वारा सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य योग शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, ब्रह्म कुमारी बहन, प्रबंधक समर बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत किया गया।
विभिन्न व्यायाम एवं प्राणायामों का अभ्यास करते हुए उनके लाभों का वर्णन भी मुख्य शिक्षक द्वारा किया गया। असाध्य रोगों के निवारण हेतु भ्रत्सिका अनुलोम विलोम कपालभांति भ्रामरी आदि प्राणायाम जीवन में उपयोगी सिद्ध होते हैं। वहीं मण्डूकासन गोमुखासन ध्रुवासन शवासन आदि का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विष्णु स्वरुप शर्मा, हरि जायसवाल, पिंटू सिंह, हिमांशु साहू, सोभनाथ वैश्य, पवन साहू, अवधेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, अक्षत सिंह, आदित्य त्रिपाठी, एमडी पासी, राहुल एवं नगर के अनेक संभ्रांत जन उपस्थित रहे।
आयोजन की भव्यता और सफलता के सहयोगी विद्या मंदिर के समस्त आचार्य आचार्या एवं कर्मचारियों के साथ शिशु मंदिर परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ