रजनीकांत अवस्थी
शिगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अकोहरी मजरे ओसाह की रहने वाली 19 वर्षीया युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मृतका श्रीकांती पुत्री मटरु के भाई गोविंद ने बताया कि, वह खेत में काम कर रहा था घर में बहन श्रीकांती बर्तन मांजते समय तबीयत खराब होने से बेहोश हो गई, बहन की तबीयत खराब होने की सूचना पाकर जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन होश में नहीं थी। एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने श्रीकांती का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर युवती की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया है। डॉ0 अनिल कुमार ने बताया कि, युवती को इलाज के लिए यहां लाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि, मृतका का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है, अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हाथों में मेहंदी लगने से पहले उठ गई अर्थी: मृतका के भाई गोविंद ने बताया कि, उसकी बहन श्रीकांती की आगामी 13 नवम्बर 2024 को बाराबंकी जिले के माधपुर थाना लोनी कटरा से शादी तंय थी। परीक्षा हो गई थी शादी होनी बाकी थी, पता नहीं अचानक कैसे क्या हो गया उसकी बहन की जान चली गई।



0 टिप्पणियाँ