रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: मवेशी चराने गए किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें कि, बुधवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे राममिलन (35) पुत्र सुंदर निवासी मदा का पुरवा मजरे गुमांवा अपने मवेशियों को गांव के मैदान में चराने ले गया था।अचानक बरसात होने लगी और आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों व राहगीरों ने पहुंचकर उसे देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि, आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर मृतक किसान राममिलन के छोटे-छोटे तीन बेटे व एक बेटी है। राममिलन की मौत से उसकी पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक ही बात कह रही है कि, अब उसके परिवार का भरण पोषण कौन करेगा। यदि जानती ऐसी घटना होगी तो मवेशियों को घर पर ही चारा दे दिया जाता।

0 टिप्पणियाँ