रहस्यमयी ढंग से गायब अर्ध विछिप्त युवक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक अर्ध विछिप्त 20 वर्षीय युवक के घर से बिना बताए कहीं चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में पुलिस ने टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासिनी गुमशुदा की मां ने पुलिस को दी गई शरीर में कहा है कि, उनका बेटा जनार्दन (20) पुत्र मनोज कुमार लोध 18 जून 2024 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जब शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास और नाते-रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की। किंतु उसका कहीं अता-पता नहीं चला। थक हार कर गुमशुदा जनार्दन की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पुत्र को ढूंढने में पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

      मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, गुमशुदा के मां की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम गठित कर युवक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ