दिनदहाड़े महिला से ₹1 लाख रुपए की लूट।। Raebareli news ।।

जनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: इलाहाबाद बैंक महराजगंज की शाखा से एक लाख रुपए निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति से सलेथू नहर पुल के पास अज्ञात लुटेरों ने लूट लिए। घटना आज अपराहन लगभग  3:00 बजे की है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जबकि, आज ही पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन का महराजगंज कस्बे का दौरा था बावजूद अज्ञात चोरों ने पुलिस अधीक्षक को खुली चुनौती देते हुए एक लाख रुपए लूट लिए।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक माधुरी देवी पत्नी रामनरेश निवासी ग्राम सलेथू ने महराजगंज कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक से दोपहर लगभग 2:00 बजे एक लाख रुपए निकालकर अपने पैतृक घर सलेथू गांव अपने समधी के साथ जा रही थी कि, तभी गांव के बाहर नहरिया के पास स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के पास घात लगाए बैठे अज्ञात लुटेरों ने दोपहर लगभग 3:00 बजे महिला का पैसे से भरा बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए।
     वहीं पीड़िता माधुरी देवी के देवर ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया है कि, माधुरी देवी के लड़के की शादी 11 दिसंबर को होनी है, उसी के मद्देनजर माधुरी देवी ने एक लाख रुपए इलाहाबाद बैंक से निकाले थे। आश्चर्य तो इस बात का है कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस अपराध मुक्त का ढिंढोरा क्षेत्र में पीट रही है और आज ही दिन में 11:00 बजे जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन व जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना महराजगंज कस्बे का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सलेथू होते हुए थुलेडी के लिए रवाना हुई थी। उसी के 4 घंटे बाद अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देकर रायबरेली पुलिस को खुली चुनौती दी है।
     घटना की सूचना पर मौका ए वारदात पर पहुंचे हल्का दरोगा विभाकर शुक्ला ने जांच पड़ताल की है मामला सत्य है लुटेरे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ