रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले का समापन बछरावां विधायक रामनरेश रावत द्वारा किया गया। ज्ञान विज्ञान मेले में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
आपको बता दें कि, अतिथियों को संबोधित करते हुए प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह ने ज्ञान विज्ञान मेला के उद्देश्यों पर चर्चा की। कहा कि, ऐसे आयोजन से जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य हासिल होता है। चार वर्गों में आयोजित इस प्रदर्शन में जो नहीं जीते उन्हें पुन: प्रयास करने की जरूरत है।
वहीं बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, असफलता में ही सफलता की कुंजी छिपी है। उन्होंने कहा कि, श्रेष्ठ है तभी यहां चुनकर आए है, पर जिन्हें असफलता हाथ लगी है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। विधायक ने कहा कि, जितनी बार असफल होंगे सफलता की इच्छा और बलवती होगी। सफल जीवन का यही राज है। बाल वैज्ञानिक ही भारत के भविष्य है।
इस मौके पर पदुम नारायण शुक्ला, हरिशंकर पांडेय, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवपाल यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ