नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाकर युवा संवार रहे बच्चों का भविष्य।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है, शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होती रहती है। शिक्षा किसी को देने से कभी कम नहीं पड़ती बल्कि बढ़ती है। गरीब बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा दान करने के संकल्प के साथ युवाओं द्वारा 4 वर्ष पूर्व शुरू किया गया तुलसा कैरियर कोचिंग सेन्टर क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवार रहा है। जिसकी नीव कंपटीशन की कोचिंग कर रहे युवा प्रेम नारायण ने 15 अगस्त 2015 में डालकर साथ में कंपटीशन की कोचिंग कर रहे युवा संदीप कुमार विद्यार्थी, रिंकू, रामअचल सरोज, अंजली गौतम, राजनारायण ,रोहित के सामने क्षेत्र के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाने का प्रस्ताव रखा तो सभी ने प्रेम नारायण के प्रस्ताव का स्वागत किया और सभी मिलकर 2 घंटे प्रतिदिन नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाने लगे।
     आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के गूढ़ा गांव में युवा नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाकर गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। कोचिंग पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र तरुण कुमार ने बताया कि, पढ़ाई जा रही निशुल्क कोचिंग गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। जब कोचिंग संचालक युवाओं से बात की गई तो, उनका कहना था कि, उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा और महसूस किया है। गरीबी के चलते बच्चे कक्षा में अपने आपको कमजोर महसूस करने पर पढ़ाई छोड़कर मजदूरी अथवा अन्य कोई पेशा अपना लेते हैं। जिससे उनका पूरा भविष्य चौपट हो जाता है, बाद में समझ आने पर बच्चों को जिंदगी भर पछताना पड़ता है।
     युवाओं का कहना है कि, उनका संकल्प है की ग्रामीण अंचल का हर बच्चा पढ़कर आगे निकले और देश का नाम रोशन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ