क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही मौत को दावत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: रायबरेली जनपद को सीधे बाराबंकी जनपद से जोड़ने वाला बैंती-फिरोजाबाद संपर्क मार्ग पर मथुरा नगर के पास स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया पिछले 6 माह से लगातार दो दुर्घटनाओं सहित हमेशा मौत को दावत दे रही है। विडंबना है कि, दर्जनों शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। जिन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।
       आपको बता दें कि, 2 वर्ष पूर्व इसी क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग टूटी होने की वजह से बारातियों से भारी ट्रैक्टर-ट्राली नाले में पलट गई थी। जिसकी चपेट में आकर 2 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। यदि पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग चेत जाता तो 3 बारातियों को अपनी जान लगानी पड़ती। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि, पूर्व में हुई 3 मौतों से पीडब्ल्यूडी विभाग ने सबक लेना मुनासिब नहीं समझा।
       नाले की पुलिया पूरी तरह से ढह जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग उदासीन है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। जल्द ही पुलिया का निर्माण न कराए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत जब खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह से बात की गई तो, उनका कहना था कि, पीडब्ल्यूडी विभाग को क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए अवगत कराया जा चुका है। यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण शुरू न हुआ तो पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ