रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के गूढ़ा कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक स्वामी बटान जी महराज ने अपनी दिव्य वाणी से अमृत वर्षा करते हुए सुदामा चरित का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रोतागण भगवान श्री कृष्ण व उनके दोस्त सुदामा के प्रेम भाव को सुनकर भाव विभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा का रसपान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
आपको बता दें कि, कथा का आयोजन पुण्य की लालसा से गांव के रामलाल चौरसिया, दयाशंकर चौरसिया, रामखेलावन चौरसिया, प्रमोद चौरसिया व हरिशंकर चौरसिया द्वारा किया गया। कथावाचक स्वामी बटान जी महराज ने जानकारी देते हुए बताया कि, कथा के समापन पर बृहस्पतिवार को प्रातः 9 बजे महा कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर हारमोनियम वादक राजाराम, ढोलक वादक गिरीश, श्रोता राजू उर्फ नरेंद्र, अमर सिंह, सरस्वती, सत्यभामा, राजरानी शुक्ला, मनोरमा, संतराम वर्मा, दिवाकर वर्मा, रामकिशोर वर्मा सहित श्रोता गण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ