आलम कुरेशी
कन्नौज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य के नेतृत्व में भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर कचहरी, तहसील, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, कॉलेज, स्कूलों, ब्लॉक और दुकानदारों को पर्चे बांटे और अपनी बात को आम जनता के बीच रखा।
आपको बता दें कि, कन्नौज के जिलाध्यक्ष शाक्य ने लोगों के बीच कहा कि, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हमारे देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और आम जनता काफी परेशान है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने जनता से अपील किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर किसान व आम जनता विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंके और कांग्रेस पार्टी को वोट कर भारी मतों से विजय बनाएं ताकि देश का किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक भाई मुक्त जीवन जी सके।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, एआईसीसी सदस्य किरण वर्मा, जिला महासचिव इमरान खान, शहर अध्यक्ष महेश पांडे, जिला सचिव अरविंद दुबे, विवेक नारायण मिश्रा, कन्नौज ब्लाक अध्यक्ष फैसल खान, आई जीसीआरबसी जान, रामभरोसे, कमल एहसान उल हक, गंगा, नरेश, शकील अहमद आदि लोग मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

0 टिप्पणियाँ