रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हर तरफ राष्ट्रीय पर्व की धूम रही। जगह जगह पर लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसे देखकर लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा, वहीं क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूल के छात्र–छात्राएं देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित एनएसपीएस स्कूल में प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार एसजेएस स्कूल महराजगंज, राजा चंद्रचूड़ इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में तहसील परिसर में एसडीएम राजित राम गुप्ता व क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख, बीडीओ वर्षा सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, बीआरसी में बीईओ राम मिलन यादव, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने ध्वज फहराया।
इसी क्रम में महराजगंज विद्युत उपकेंद्र में अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में अधीक्षक प्रजेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा ग्राम पंचायतों बावन बुजुर्ग बल्ला, अतरेहटा, मोन, कैर, ज्योना, माझगांव, ताजुद्दीनपुर, कोटवा मोहम्मदाबाद, कोटवा मदनिया, जमुरावां, जमोलिया, कैड़ावां, सिरसा, मऊ, सिकंदरपुर, सोथी, ओथी एवं मुरैनी समेत 53 ग्राम सभाओं के पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों आदि स्थानों पर प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मुरैनी में रणविजय सिंह एडवोकेट ने फहराया ध्वज: ग्राम पंचायत मुरैनी में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय डेपारमऊ, प्राथमिक विद्यालय खेरवा व प्राथमिक विद्यालय मुरैनी, में प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने ध्वज फहराया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ