रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सरकारी एवं निजी संस्थानों में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर सपूतों की गाथाओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद बच्चों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर फौजी बैंड के साथ प्रभात फेरी निकाली। जिसकी अनोखी छटा देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
आपको बता दें कि, कॉलेज में 78वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। प्रबंधन अवधेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी ने सुमधुर ध्वनि में राष्ट्रगान गया। बच्चों ने फौजी बैंड बजाकर झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद बच्चों को कॉलेज प्रबंधन अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी के लिए रवाना किया।
78वें गणतंत्र दिवस पर महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में प्रधानाचार्य आगे चलते हुए बच्चों, प्रधानाध्यापकों तथा कॉलेज के ट्रांसपोर्ट विभाग ने फौजी बैंड के साथ भारत माता तथा झंडे के सम्मान में नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली। इस तरह की प्रभात फेरी देखकर सभी ने बच्चों की भूरि-भूरी प्रशंसा की। इसके बाद सभी बच्चों ने कॉलेज जाकर संस्कृत प्रस्तुति कक्षावार दी।
गणेश वंदना, बच्चों के आजादी गीत तथा एक उच्च स्तरीय छोटे बच्चों का कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें आवेग, यश, सिद्धांत, शिखा त्रिपाठी, भावेश, संस्कार, इरम, फातिमा ने सस्वर पाठ किया। जिसमें वीर रस स्वतंत्रता से प्रेरित तथा अपना देश महान पर बच्चों ने उद्गार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में नाटक के माध्यम से उरी नरसंहार, सर्जिकल स्ट्राइक, इंडियन आर्मी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने "मैं निकला गड्डी लेकर, "हम लोगों को समझ सको, "ओ माय फ्रेंड गणेशा, "दिल है छोटा सा, "देश मेरा रंगीला, कर हर मैदान फतेह, "देश है वीर जवानों का आदि ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। कक्षा एक से 11 तक के बच्चों ने भाषण दिया।
इसके अलावा "राम को देखकर श्री जनक नंदिनी" पर प्रस्तुति को सभी ने खड़े होकर करताल ध्वनी से स्वागत किया। योगा, एरोबिक्स तथा ताइक्वांडो में प्रदर्शन द्वारा बच्चों ने स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिया।
कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने मां सीता देवी नेवाजगंज एवं मां माता देवी रानी का पुरवा के चरण पखारकर साल, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर प्रतिष्ठित मां स्मृति सम्मान से सम्मानित करते किया, इस दौरान आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही, वह साष्टांग दंडवत करते रहे।
अंत में सभी सम्मानित आगंतुको की उपस्थित होने के लिए प्रधानाचार्य ने धन्यवाद दिया, तथा सभी को अमृत महोत्सव हर घर तिरंगे की बधाई दी। भारत माता के जय के नारे के साथ सभी का सम्मान किया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन बच्चों ने स्वयं प्रभावशाली ढंग से हिंदी एवं अंग्रेजी में किया।
इस मौके पर नीरू, मंजू, ज्योति, शालिनी, साधना, अनुपम, लक्ष्मी, गर्विता, फातिमा, स्वाती, पीआरओ राजीव मिश्रा, राज किशोर, अमित, सुरेंद्र, रामविलास, अनिमेष, आलोक, रामजी, भगवान, गंगा, रामकेश, अयोध्या, सुमिरन, जगदीश तिवारी, राजेश, रामसेवक, सुशीला, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ