कार्तिक पूर्णिमा पर सीतारामन में भव्य मेले का आयोजन।। Raebareli news ।।

  रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी  मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के सुविख्यात राजा जन्मेजय सिंह सीतारामन  की पावन तपोस्थली पर ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल  मेले का आयोजन किया जाएगा।
        आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के जनई ग्राम सभा में स्थित राजा जन्मेजय सिंह सीतारामन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी  ग्राम वासियों के सहयोग से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूरदराज से आए हुए दर्शनार्थियों का जमावड़ा रहता है। हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु राजा जन्मेजय सिंह की पावन तपोस्थली के पास स्थित कुंड में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान कर पुण्य की प्राप्ति करते है। यहाँ मान्यता है कि, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की लहरें यहां के कुंड में भी प्रवाहित होती हैं। इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालु इस कुंड में जरुर स्नान करते है और स्नान पश्चात श्रद्धालु मेले का लुत्फ उठाते हैं।
       कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धनंजय सिंह ने बताया कि, सोमवार को श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ होगा और मंगलवार को समापन होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। 
      इस मौके पर रामसेवक सिंह पूर्व प्रधान जनई, शैलेंद्र सिंह, मंचित सिंह, संतोष सिंह, सुरेश सिंह, रामसागर, शीतला दीन साहू, बसंत बहादुर सिंह, शिव नायक सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ