राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई ने भवानीगढ़ में 63 मरीजों का किया इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में गांव में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई द्वारा 63 मरीजों का पंजीकरण कर इलाज किया गया। प्रातः 9 बजे से शुरू हुई ओपीडी शाम 3 बजे तक चली।
       आपको बता दें कि, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई द्वारा भवानीगढ़ गांव में शिविर लगाया गया। जिसमें 63 मरीजों का पंजीकरण कर इलाज किया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट रमाकांत अग्रहरि, स्टाफ नर्स अंजनी शुक्ला, ड्राइवर अनिल कुमार मौजूद रहे।

       विदित हो कि, सरकार द्वारा चलाई गई राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई ग्रामीण अंचल में रहने वाले रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही है। क्योंकि बेसहारा मरीज आसानी से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे। ऐसे में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई गांव-गांव जाकर मरीजों का निशुल्क इलाज करने के साथ ही उन्हें दवाइयां भी मुहैया करा रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की चारों ओर सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ