रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन की खुशी में बैंती, शिवगढ़, असहन में ईद मिलादुन्नबी का पर्व
शानो शौकत एवं उमंग के साथ मनाया गया। बैंती में हाजी मोहम्मद रफीक की सदारत में मदरसा नुरुल इस्लाम मस्जिद चौराहे से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जो तकिया चौराहा, जयचंदपुर, शिवली होते हुए शिवगढ़ थाने के पीछे स्थित सैयद शाह बाबा की मजार पर जुलूस पहुंचा, जहां सभी ने क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी।
यहां से वापस लौटने के बाद जुलूस मथुरा नगर होते हुए ईदगाह पहुंचा। जिसके बाद मस्जिद चौराहे से होते हुए तकिया चौराहा, आशा नगर होते हुए बैंती कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी घुमाया गया। इस दौरान धार्मिक झंडे के साथ - साथ तिरंगा फहराकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देते हुए देश की एकता अखंडता का संदेश दिया गया।
विदित हो कि ईद मिलादुन्नबी इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना रबी-अल-अव्वल चल रहा है और इसकी 12 वीं तारीख को सन् 571 ई. में मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था।
इस मुबारक मौके पर हाजी मोहम्मद रफीक , हाफिज मोहम्मद शकील कादरी, हाफिज मोहम्मद इमरान अहमद कादरी, हाफिज मोहम्मद जीशान, पेश इमाम मोहम्मद असीर, मोहम्मद इकबाल, रियाज कुरेशी मोहम्मद जमील, शौकत अली, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इस्माइल, सलमान, गुड्डू खान, रहमत अली, कयूम कुरेशी सहित भारी तादात लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में भू संरक्षण अधिकारी विनय कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी, एसआई रामेश्वर सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ