खेत से मिला युवती का शव जताई गई हत्या की आशंका ।। kushinagar news।।

अनिल यादव
तरयासुजान/कुशीनगर: रविवार को स्थानीय थानाक्षेत्र के गाँव गडहिया  चिन्तामन के एक तोरी की खेत में युवती का शव बरामद हुआ है। युवती के शरीर से कुछ कपड़े अलग थलग पाये गये व नाक पर गहरे घाव देखे गये। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रीम कार्यवाही कर रही है।
      जानकारी के अनुसार सुरेश की 16 वर्षीय पुत्री  शनिवार की रात पीडिया का गीत गाने के लिए  निकली थी। तबसे घर नही लौटी। सुबह गाँव के लोगों ने युवती के शव को एक गन्ने के खेत के किनारे तोरी की खेत मे पाया। मृतिका के मुह से झाग निकला था व नाक कटा हुआ था। व शरीर से कुछ कपड़े अलग थलग पाये गये। सुचना पर पहुची पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही मे जुटी है।  मौके पर जांच पडताल के लिए पहुची डाग स्कवाड की टीम के कुत्ते गाँव के कुछ घरों के आसपास इसारा करते पये गये।जबकि स्थानीय पुलिस ने इस मामले मे पीएम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। 
     इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया डाग स्कवाड की टीम अपना काम कर रही है पीएम रिपोर्ट के आने तक कुछ भी कहा नही जा सकता पुलिस अपना काम कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ