कड़ी सुरक्षा के बीच निकली गया मिलादुन्नबी का जुलूस।। kushinagar news।।

विकास पांडेय
कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कस्बों व चौराहा से गाजे-बाजे  के साथ निकला गया ईद मिलादुन्नबी का जलूस। इस दौरान भारी संख्या में गांवों से लोगों ने ट्रैक्टर ट्रालियों लग्जरी गाड़ियों सहित दो पहिया, पैदल लोगों ने इस जुलूस को यादगार बनाया व इस दौरान भारी संख्या में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।
      विदित हो कि, रविवार को हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया इस दौरान पिपरा रजब अहलादपुर काजीपुर लछीया गड़हिया किशुन दास पट्टी फाजिलनगर पिपरा कनक गाजीपुर धनौजी पटहेरवा कुचिया मठिया करमैनी सेन्दुरिय मंगलपुरा चन्द्रौटा सहित अन्य ग्राम सभाओ के लोगो ने गाजे बाजे के साथ जलूस निकाला।
     इस दौरान पटहेरवा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र, फाजिलनगर चौकी प्रभारी नंदा प्रसाद,  मधुरिया चौकी इंचार्ज  वीरेंद्र सिंह, मेराज अहमद  सहित भारी तादात में पुलिस बल क्षेत्र में शांति व्यवस्था व इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करने में जुटा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ