टैंपो पलटा 2 बच्चों समेत चार को गंभीर चोटें।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज: रायबरेली से महराजगंज आ रहा यात्री सवार टेंपो अनियंत्रित होकर महराजगंज के निकट पलट गया। दुर्घटना में 2 बच्चों समेत चार को गंभीर चोटे आई जहां डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी मनीष 30 वर्ष पुत्र अनिल कुमार पूरे रानी गांव निवासी मंजू 28 वर्ष पुत्र रामराज अपने दोनों बच्चों आर्यन 8 वर्ष एवं पिंकी 6 वर्ष के साथ रायबरेली से टेंपो द्वारा वापस लौट रही थी।
      बताते हैं महराजगंज के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, दुर्घटना में जहां चालक बाल-बाल बचा वहीं टैम्पो पर बैठे दो बच्चों समेत चार को गंभीर चोटे आई। वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मंजू की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ