538 ली0 केरोसिन आयल व 15.57 कुंतल राशन का गेंहू SDM की जांच में कम मिलने से कोटेदार पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के हलोर गांव के कोटेदार श्रीपाल पासी की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान किए गए औचक निरीक्षण में अधिकारियों ने 538 लीटर केरोसिन आयल 15.57 कुंतल राशन का गेंहू का स्टॉक कम पाए जाने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।
       आपको बता दें कि, रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा  कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा  3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश के बाद पूर्ति निरीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत कोटेदार व उसके सहयोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर कोतवाली महराजगंज में भेजी है।
       ज्ञात हो कि, विगत दिनों उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को कोटेदार हलोर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि, वह राशन वितरण का सामान खुलेआम बेच रहा है। इसी क्रम में  एसडीएम ने अपने साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार सरोज और पूर्ति निरीक्षक मोबीनुद्दीन सिद्दीकी के साथ मौके की जांच और मौजूद स्टाक का मिलान किए जाने पर अधिकारियों को स्टाक में 538 लीटर केरोसिन और 15. 57 कुंतल गेहूं कम मिला था। पूछताछ में कोटेदार सही जवाब भी नहीं दे सका। मामले में एसडीएम ने कोई ऐप लिखित रूप में जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी थी।
       जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की  संस्तुति मिलने के बाद आज  आपूर्ति निरीक्षक मोबिनुद्दीन सिद्दीकी की ओर से कोटेदार श्रीपाल व उसके सहयोगी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की तहरीर थाने भेज दी गई है। कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि, तहरीर मिली है। मामला दर्ज करके कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ