Rajnikant Awasthi
महराजगंज/रायबरेली: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर समूचे रायबरेली जनपद सहित महराजगंज क्षेत्र में जगह-जगह शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। तो वहीं महराजगंज कस्बे में इस्लामिया स्कूल से मौलाना अतीक उर रहमान नईमी के नेतृत्व में बड़ी तादाद में मुस्लिम हाथों में इस्लाम के झंडे के साथ साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए हुए कस्बे के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला गया। जुलूस इस्लामिया स्कूल से चंदापुर चौराहे होता हुआ हैदर गढ़ रोड पर अब्दुल रईस के मकान जो सुखई का पुरवा में स्थित है वहां जाकर रुका।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन में मौलाना अतीकुर्रहमान ने कहा कि, हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं अपने मजहब के प्रति वफादार होते हुए हम सब अपने मादरे वतन के प्रति वफादारी से काम करें। मुल्क की हिफाजत के लिए यदि सर भी कटाने की नौबत आए तो मुस्लिम सबसे आगे लाइन में खड़ा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि, इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को अंधविश्वास असत्य तथा नफरतों से दूर होकर मोहब्बतें इंसानियत और खुदा के प्रति सच्ची इबादत करने का रास्ता दिखाया, उन्होंने कहा इस्लाम का आधार ही इंसानियत और मोहब्बत है। हम अपने मजहब के साथ-साथ मुल्क की हिफाजत के लिए तैयार हैं।
जलसे में कोतवाल महराजगंज लालचंद सरोज ने कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि, गंगा जमुनी तहजीब हमारी पूंजी है इसे बनाए रखना है।
कार्यक्रम में हाजी जिया उल हक, अली अमजद कुरेशी, पूर्व सभासद जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, हसमत अली, मोहम्मद शकील गांधी, शाहे जमन, नसीम राइनी, शमशाद अहमद, आशिक अली, अजमत अली के अलावा काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
जुलूस की वापसी के दौरान महराजगंज मुख्य तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता प्रभात साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह के अलावा अल्पसंख्यक नेता रिजवान अली के अलावा सभासदों अंकुर वैश्य, रबितोष त्रिपाठी, रामकुमार यादव ,विनीत कुमार वैश्य, श्याम लाल साहू, सतीश कुशमेश आदि ने जुलूस के लोगों को फल व मिठाईयां बांट कर उन्हें मोहम्मद साहब के जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इसके पश्चात जुलूस कस्बे के मुख्य रंधावा मार्ग होते हुए पुरानी मस्जिद के पास जाकर खत्म हो गया।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल के अलावा उप निरीक्षक विभाकर शुक्ला, छविनाथ, बृजभान यादव, कानूनगो जगन्नाथ प्रसाद, हल्का लेखपाल विपिन कुमार मौर्या, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। बारावफात जुलूस के मद्देनजर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई व मार्गो के किनारे चूना डालकर पुख्ता इंतजामात किए गए थे।

0 टिप्पणियाँ