रवि प्रकाश पटवा
लालगोपालगंज/प्रयागराज: ब्लाक कौड़िहार से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा घाट पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। एक तरफ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रहे हैं तो दूसरी तरफ इस अभियान के तहत जगह जगह साफ सफाई के नाम पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिस तरफ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और गंदगी के अंबार को देखते हुए अधिकारियों के कानों पर जु तक नही रेंगती है।
आपको बता दें कि, केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत जानने है तो, प्रयागराज में गंगा के घाट पर पहुंच जाइए, यहाँ का आलम कुछ और ही बयां कर रहा है। यहां पर लगे कूड़ा के ढेर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि, मौजूदा सरकार के अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के लिए कितने संजीदा है।

0 टिप्पणियाँ