सलिल पांडेय
मिर्जापुर: धनु राशि में सूर्यनारायण प्रवेश 16 दिसम्बर '19 प्रवेश करेंगे तथा 15 जनवरी '20 को प्रातः 8.24 पर मकरराशि में आएंगे । इसलिए मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी '20 का होगा ।
पौष मास 13 दिसम्बर '19 से 10 जनवरी '20 तक रहेगा । इस माह एक वक्त भोजन करने से सुंदरता, सम्मान और यश की प्राप्ति होती है, ऐसा उल्लेख शास्त्रों में किया गया है ।
खरमास क्यों कहा जाता है ?----
बताया गया है कि सूर्य के सप्त अश्वों (घोड़ों) को प्यास लगी । इन घोड़ों के अनुरोध पर सूर्यनारायण ने उन्हें पानी पीने की अनुमति दी । घोड़े नदी में पानी पीने गए । इस अवधि में सूर्यनारायण खर ( गधों) पर ही बैठ कर चले । इसी लिए यह खरमास हुआ और सूर्यनारायण की गति भी धीमी हो गयी ।
कमजोर का भी महत्त्व !---
शास्त्रों की व्याख्या के अनुसार यह सन्देश मिलता है कि कमजोर तबके को भी महत्त्व दिया जाना चाहिए । कमजोर समझा जाने वाला गधा भी अत्यंत प्रचण्ड रूप के सूर्यनारायण के लिए उपयोगी हुआ।

0 टिप्पणियाँ