किसानों ने रोका विधायक रामनरेश रावत का काफिला।। Raebareli news ।।

  रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकासखंड बछरावां के कई गांवों के भ्रमण पर निकले क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत को किसानों ने रोक लिया। किसानों ने विधायक को रोककर आवारा मवेशियों से नष्ट हो रही गेहूं की फसल के  बाबत उन्हें जानकारी दी।
       आपको बता दें कि, किसानों की पीड़ा को समझते हुए विधायक ने स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर आवारा जानवरों को गेहूं की फसल से बाहर निकला। इस दौरान श्री रावत ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में योगी और देश की मोदी सरकार द्वारा आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए कान्हा पशु आश्रय (गौशालाओं) का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं किसानों ने विधायक को अवगत कराया कि, आवारा जानवरों को खेत से निकालने में जान जोखिम का भी भय बना रहता है।
    इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीकृष्ण पांडे ,वीरेंद्र गौतम, महिला जिला महामंत्री प्रीति पांडे, राकेश कुमार, मोहित कुमार, अनु पांडे, लव कुश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ