रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के हैदर गढ़ रोड पर अनियंत्रित गति से जा रहे एक ट्रक ने कुबना नइया नाला पुल के पास आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो व्यक्ति बाइक समेत खड्डे में जा गिरे। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक की हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव भतीजेपुर का रहने वाला रामप्रताप 46 पुत्र रामाधार महराजगंज आया था और बाइक से वह कैलाशपुर मजरे कोटवा मदनिया के रहने वाले पूर्णमासी 32 पुत्र महावीर को साथ बैठा कर वापस लौट रहा था कि तभी कुबना गांव के पास बने पुल के पास पीछे से आ रही तेज गति के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनो बाइक समेत खंदक में जा गिरे। सूचना मिलते ही वहां तैनात पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां रामप्रताप की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
जबकि दूसरे घायल पूर्णमासी का इलाज ऊंची कृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चल रहा है। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ