खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग को गांव के ही दबंग ने लाठी से पीटा।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव विलास मजरे जमुरांवा में खेतों में पानी लगाने के विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारपीट कर घायल करने की खबर मिली है।
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक उक्त गांव निवासी गुरुप्रसाद 70 पुत्र पलटू अपने खेतों में नाली से पानी लगाये था तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे पानी लगाने से मना किया। विरोध करने पर पड़ोसी ने बुजुर्ग की लाठी से जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया है।
    मामले में हमलावर के खिलाफ लिखित तहरीर थाने में दी गई है। कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ