रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधवामऊ में 4 साल पहले हुई शादी के बाद विवाहिता को दहेज में ₹50000 नगद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति और उसकी मां ने परेशान कर रखा था। जब विवाहिता मांग पूरी नहीं कर सकी तो पति और सास ने विगत शुक्रवार को उसे पीट-पीटकर ना केवल लहूलुहान कर दिया बल्कि पति ने मौखिक तीन तलाक भी दे दिया। पति व सास द्वारा घर से बाहर खदेड़ दिए जाने पर महिला ने कोतवाली पुलिस में जाकर घटनाक्रम की शिकायत की। पुलिस ने पति व सास के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत करते हुए महिला का मेडिकल कराया साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के पूरे बादल खां मजरे बरहुआ के रहने वाले मोहम्मद इश्तियाक खां की लड़की शहर बानो का निकाह लोधवा मऊ गांव के रहने वाले अरशद खान उर्फ शेखू पुत्र नासिर ठेकेदार के साथ 4 वर्ष पहले हुआ था। शहर बानो का आरोप है कि, शादी के बाद से ही उसका पति मायके से ₹50000 नगद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने की बात को लेकर रोजाना प्रताड़ित करता था। विगत शुक्रवार को पति ने अपनी मांं रहन बानो के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
यही नहीं पिटाई करने की बाद अरशद खान ने विवाहिता को मौखिक रूप से तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। रात भर पीड़िता खुले आसमान में पड़ी रही इसके बाद घायल अवस्था में महराजगंज के कोतवाल अरुण कुमार सिंह से मिली और आपबीती बताई। इस पर कोतवाल ने पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति अरशद खान व सास के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 के साथ-साथ 3/4 दहेज एक्ट के अलावा महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला का इलाज कराकर न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए अभियुक्त अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ