शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित की गई टीमें।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना परिसर में नायब तहसीलदार  रामकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में आई शिकायतों में मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं। यही नहीं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गठित 2 टीमों को मौके पर भेज दिया गया।
      आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित टीमों को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिकता के तौर पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाता है। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सकता उनके लिए टीमें गठित कर स्थलीय निरीक्षण के लिए भेज दिया जाता है।

इन्सेट -

इनके कंधे पर है सवा लाख से अधिक जनता की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

रायबरेली: सवा लाख से अधिक जनसंख्या वाले शिवगढ़ थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी एक इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टर, 27 पुरुष सिपाही, 8 महिला सिपाही सहित 20 गार्डों पर है। जबकि शिवगढ़ के अलावां बछरावां,महराजगंज थाना क्षेत्र की कुछ ग्राम सभाओं को मिलाकर करीब 50 ग्राम सभाएं शिवगढ़ थाना क्षेत्र में आती हैं। शिवगढ़ थाने में तैनात स्टाफ को हमेशा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शिवगढ़ थाने का इतना बड़ा परिक्षेत्र होने के बावजूद कभी-कभी थानाध्यक्ष सहित अधिकांश सब इंस्पेक्टरों एवं सिपाहियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी जाती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने थाना क्षेत्र की सीमाओं पर कई बार पुलिस चौकियां बनवाने की मांग की है, किंतु अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ