अकेला के जन्मदिन पर 21 को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महाखिचड़ी भोज।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बछरावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के 65वें जन्मदिन पर आगामी 21 जनवरी को शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित विनय वर्मा काम्पलेक्स के सामने प्रातः 10 बजे से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा।
      आपको बता दें कि, उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से बाराबंकी के विधान परिषद सदस्य राजेश यादव उर्फ राजू मौजूद रहेंगे। श्री अकेला ने कहा कि, खिचड़ी भोज का आयोजन आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं सपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ