रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त कराने हेतु ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा 4 दिन पूर्व मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़कों की मरम्मत संबंधित विभाग के द्वारा शुरू कराई गई है।
आपको बता दें कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने होली के पर्व को मद्देनजर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा व्यक्त करते हुए महानगर मथुरा के साथ जनपद की जर्जर हो चली सड़कों को दुरुस्त कराने की शिकायत की थी, जिसे जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए आनन-फानन में दोपहर के बाद टैंक चौराहे से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर पैच वर्क का काम शुरू कर दीया है।
उक्त जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर टेलिफोनिक वार्ता के दौरान ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दी है।

0 टिप्पणियाँ