ट्रक का झोंका लगने से मासूम गिरकर हुआ जख्मी जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित पिपरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने 4 वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से गम्भीर रूप से घायल मासूम को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया  जहां पर  डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक हैदरगढ़ से बछरावां की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने पिपरी गांव के रहने वाले असद (4) पुत्र मोबीन को उसके गांव के समीप जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से असद गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में भवानीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया जहां मासूम की हालत गम्भीर देखते हुए परिजन बच्चे को लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचे, जहां मासूम असद की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
      वहीं नाराज असद के पिता मोबीन एवं ग्रामीणों ने बाइक से ट्रक का  पीछा कर ट्रक को गूढ़ा बाजार में रोक लिया और चालक सहित ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि ट्रक चालक बार-बार यही कह रहा था कि, वह दामोदर खेड़ा गांव के पास ही स्थित ढाबे पर खाना खा रहा था। यदि उसकी गाड़ी से दुर्घटना हुई होती तो, वह हाईवे पर धीमे नहीं चलता। शिवगढ़ थाना थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है ट्रक का झोंका लगने से बच्चा गिरकर जख्मी हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ