रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र के सादे की बाज़ार, अरखा में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने किया। श्री सिंह ने महरानी अहिल्याबाई होल्कर जी को याद करते हुए कहा कि, महरानी जी का जन्म 1725 ई0 मे महाराष्ट्र के चौड़ी गांव मे हुआ था। ये मलवा प्रान्त की महरानी थी।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान श्री सिंह ने आगे कहा कि, महरानी जी को न्याय की देवी के रुप मे जाना जाता है। ये धार्मिक परायणता के लिए प्रसिद्ध थी। इनकी प्रशासनिक कार्यक्षमता का कोई तोड नही था। इन्होने समाज मे फैली कुरीतियों एवं बुराईयों को दूर करने का प्रयास किया। इन्होने मन्दिरो का जीर्णोद्धार कराया।
श्री सिंह ने होली मिलन के अवसर पर कहा कि, होली का त्यौहार हमे आपसी भाई चारे व सदभाव का संदेश देता है। आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ चलने की प्रेरणा देता है।वहीं विशिष्ट अतिथि कुंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, महरानी जी के बताए रास्तो पर चलकर समाज को जोड़ने का काम करना है। होली का त्यौहार हमे एकता का संदेश देता है।
इससे पहले भाजपा नेता अतुल सिंह का बाबुगंज, सवैया तिराहा पर सैकड़ो दोपहिया वाहनो से जोरदार स्वागत हुआ।कार्यक्रम स्थल पर धनगर समाज के नेताओ ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि, जनपद मे रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति लगाकर समाज को अच्छा संदेश देने का काम किया है। हम सब हमेशा अतुल सिंह के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ चलेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, रीना पाल, देवनाथ धनगर, वरिष्ठ नेता डी0पी0पाल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, रामदत्त पान्डेय, अरुण सिंह, राधेश्याम धनगड़, दूधनाथ धन गण, मनोज धनगण, विम्लेंद्र बाजपाई, राकेश यादव,पप्पू मिश्रा, आनन्द त्रिपाठी, विनीत कौशल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ