स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए बैठक कर भाजपाइयों ने कसी कमर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार में स्नातक एमएलसी चुनाव प्रबंधसमिति को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी के साथ मे जिला उपाध्यक्ष स्नातक एमएलसी चुनाव के मंडल संयोजक जनमेजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महराजगंज के मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा ने किया।
      आपको बता दें कि  आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक के वोटर से संपर्क करना और भाजपा के प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल को जिताने के लिए कहा गया है।
     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सरोज गौतम, जिला प्रतिनिध अवधेश मिश्रा, पहरे मऊ मंडल अध्यक्ष सुरेश मौर्य, राजेंद्र मौर्य, मंसाराम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, हनुमंत लाल शुक्ला, विनोद त्यागी, नवनीत मौर्य, अमित श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ला, रामप्रकाश गौतम, वीरेंद्र अवस्थी, राम बक्श सिंह, लक्ष्मी नारायण लोधी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ