रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नशे में धुत एक दबंग ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय में जबरन घुसकर न केवल सफाई कर्मचारी को पीटा, बल्कि मारपीट के साथ-साथ तोड़फोड़ भी की है। सफाई कर्मचारी की शिकायत पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, तहसील परिसर में हैदर गढ़ रोड के किनारे जन सुविधा के लिए नगर पंचायत महराजगंज द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहां तैनात सफाई कर्मी रामदेव ने बताया कि, रात 8:00 बजे वह शौचालय की सफाई कर रहा था। तभी मुरैनी गांव का रहने वाला रामचंद्र यादव जबरन शौचालय में घुसने लगा। मना करने पर उसने न केवल उससे मारपीट की बल्कि शौचालय के कई फ्लश तोड डालें। सफाई कर्मी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और रामचंद्र को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त रामचंद्र को गिरफ्तार कर आज दिन में उसका चालान कर दिया है। सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी एकत्र हुए और कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार सिंह से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ