रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव में बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज के हमले से गुस्साई मधुमक्खियों ने सारा गुस्सा वहां काम कर रहे लोगों पर उतारा, और 1 दर्जन से अधिक लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें विद्युत संविदा कर्मी भी शामिल है। जो कंप्लेंट मिलने पर एक ट्यूबवेल में फ्यूज जोड़ने गया था। लोगों ने किसी तरह गुस्साई मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी राम मूरत 40 विद्युत उपकेंद्र महराजगंज से संविदा कर्मी लाइनमैन के रूप में काम करता है। गांव के ही रहने वाले मणिकांत तिवारी के ट्यूबवेल को जाने वाले केबल का फ्यूज उड़ जाने की शिकायत पर फाल्ट ठीक करने बिद्युत पोल पर चढा ही था कि, तभी थोड़ी दूर स्थित बरगद के पेड़ में लगे सारंग मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने अचानक पंजा मार दिया। गुस्साई मधुमक्खियों ने हमलावर मिजाज दिखाते हुए, सबसे पहले पोल पर चढ़े राम मूरत को अपना निशाना बनाया। उसने खंभे से कूद कर भागना चाहा लेकिन मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह से काट कर अधमरा कर दिया।
इसी क्रम में कैर के ही रहने वाले बाबूलाल जो अपने खेतों की ओर जा रहे थे उन्हें भी काटा। इसके अलावा संजू यादव पूरे पंडित और उनके साथ उनका 2 साल का लड़का भी मधुमक्खियो के चपेट में आ गया पड़ोस में ही गांव के कुछ लोग ट्राली में सामान लाद रहे थे। उन पर भी मधुमक्खियां टूट पड़ी। इसमें लगभग 8 लोगों को मधुमक्खियों ने काट काट कर बुरा हाल कर दिया। गनीमत यह रही कि, कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगाई, आग के बाद उठते धुएं की वजह से मधुमक्खियों ने पीछा छोड़ा।
घायलों में राम मूरत सहित कई लोगों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की रेख देख में इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ