रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक चरम पर है। शनिवार के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर पागल कुत्ते द्वारा आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल किये जाने की खबर है। दिन में दो लोगों को गंभीर घाव हो जाने पर सीएचसी लाकर एंटी रेबीज के टीके लगवाए गए।
आपको बता दें कि, क्षेत्र में पहली घटना मऊ बाजार में हुई जब गांव निवासिनी हसीना बानो 40 पत्नी मोहम्मद अमीन अपने खेतों की ओर जा रही थी, तभी पागल कुत्ते ने दौड़ा कर उन्हें काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके अलावा दो राहगीरों को भी इसी कुत्ते ने काट कर घायल किया। बाजार में भगदड़ मच गई।
दूसरी घटना पड़ोस के टूक गांव में हुई। जबकि गांव निवासी संजय कुमार के 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार दरवाजे पर खेल रहा था, तभी पागल कुत्ते ने दौड़ा कर उसे इतना काटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने पर गांव वाले दौड़े और लाठी-डंडों से पीटकर कुत्ते को भगाया।
गांव के बाहर जाते ही उसने सजीवन 32, राम स्नेही 35 को भी काट कर घायल कर दिया। घायलों में से अरुण कुमार और हसीना बानो को सीएचसी लाया गया। जहां उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगवाए गए और उनका इलाज अभी भी चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ