पूरे विधि विधान से पूजन कर प्रारंभ हुआ नाले को ढकने का कार्य

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: वृन्दावन नगर निगम के वार्ड नं 66 में महोली रोड के मेन नाले को ढकवाने के लिए 13 मार्च 2020 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्वेता शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया गया।
     आपको बता दें कि, इस खुले नाले की वजह से आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं घट रही थीं, कभी बच्चे साईकल समेत इस गहरे नाले में गिर जाते थे, तो कभी साँड़ो को आपस में लड़ते-लड़ते नाले में गिरता देखा गया है। बरसात के समय में तो नाला व सड़क एक नज़र आते है जो जान लेवा साबित हो रहे थे और लोगों की परेशानी बने हुए थे। इन्ही सब परेशानियों को देखते हुए इस नाले के निर्माण के साथ इसे ढकवाने के प्रयास सार्थक हुए है।
      जिसको लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दिखाई दे रही है, और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।
     इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बलराम शर्मा, प्रदीप शर्मा, बैजयंती चतुर्वेदी, गोल्डी, गुरुदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।  
     उक्त जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ