कोरोना: बचाव में जुटे प्रशासन की मुक्त कंठ से राजा राकेश प्रताप सिंह की सराहना।। Raebareli news ।।

प्रशासन के मांगने पर सहयोग देने की पेशकश की
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़ ने कोरोनावायरस के प्रकोप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी रायबरेली को पत्र लिखकर इस अभियान में जुटे सभी अधिकारियों कर्मचारियों पुलिसजनों, स्वास्थ्य कर्मियों, निकाय कर्मियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
      आपको बता दें कि, श्री सिंह ने जिला प्रशासन से पेशकश की है कि, उनके द्वारा डिग्री कालेज सहित कई संस्थाएं शिवगढ़ में चलाई जा रही हैं, यदि उनकी जहां कहीं आवश्यकता हो वह प्रशासन के सहयोग में अपनी सेवाओं को देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, कोरोना से बचाव के लिए जो प्रबंध किए गए हैं। निश्चित रूप से भारत मे कोरोना फैलने से बचाया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ