कोरोना: सांसद सोनिया गांधी द्वारा 5 करोड़ की दी गई सहायता राशि पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की सांसद सोनिया गांधी द्वारा अपनी पूरी सांसद निधि का 5 करोड़ रूपया रायबरेली जिले के  कोरोना  के उपचार संबंधी उपकरणों व दवाओं की खरीद के लिए दिए जाने पर कांग्रेसियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा का आभार जताया है।
      आपको बता दें कि, यहां जारी अलग अलग बयानो में कांग्रेसी नेता एआईसीसी सदस्य राम शंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम शरण शुक्ला, भारत मिश्रा, प्रदीप चौधरी, दिनेश मिश्रा, मोहम्मद इरशाद आलम, प्रिसू बैश्य, पूर्व सभासद जैनुल आब्दीन उर्फ लाला मनिहार, आशुतोष सिंह आदि ने सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कहा कि, वास्तव में वह रायबरेली की जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं, और आशा जताई इससे कोरोना के रोकथाम के लिए रायबरेली जिले के स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ