मां के पूड़ी बनाते समय 3 साल की बेटी कढ़ाई में गिरी जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कोनी में 3 वर्षीय मासूम खेलते खेलते जलती कढ़ाई के तेल में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव के रहने वाली राजेंद्र की पुत्री अनीता 3 साल घर में खेल रही थी, जबकि उसकी मां चूल्हे पर कढ़ाई में तेल डालकर पूड़ियां निकालने जा रही थी। अचानक खेलते खेलते अनीता कढ़ाई में गिर पड़ी गर्म तेल की वजह से वह गंभीर रूप से जल गई। परिजन उसे सीएचसी लाए जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ