7 वर्षीय लड़की को जहरीले सर्प ने डसा जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में एक 7 वर्षीय लड़की को जहरीले सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरो  ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामदेव की 7 वर्षीय पुत्री राधिका कमरे में कुछ ढूंढ रही थी कि, अचानक वहां छिपे बैठे सर्प ने उसे डस लिया। जिससे वह चिल्लाने लगी और उसने यह बात अपने मां को बताई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। किस किस्म के जहरीले सर्प ने काटा यह पता नहीं चला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ