रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोरोना वायरस के चलते पलायन कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बसों की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
इसी परिपेक्ष में आज जनपद की सीमा पर टोल प्लाजा के पास लखनऊ की ओर से आ रही मजदूरों से भरी बसों को रोककर सीएमओ ऑफिस द्वारा चिन्हित डॉक्टरों की एक टीम ने सभी सवारियों के स्वास्थ्य की जांच की। तदुपरांत उन लोगों को बछरावां चौराहे पर थाना प्रभारी पंकज तिवारी एवं क्षेत्र के कुछ सम्मानित नागरिकों के सहयोग से बनवाए गए लंच पैकेट देकर भोजन करवाया गया। फिर उन्हें गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
आपको बता दें कि, इस प्रकार की व्यवस्था देख कर बस में बैठी प्रत्येक सवारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार और प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

0 टिप्पणियाँ