सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राहत सामग्री कांग्रेसियों ने गरीबों में बांटी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सांसद सोनिया गांधी द्वारा संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान उन गरीबों को जिन्हें राशन पानी की किल्लत है। उनकी मदद के लिए सामग्री भेजी गई है। इसी क्रम में महराजगंज कस्बे के युवा कांग्रेसी नेता प्रिन्सू वैश्य की अगवाई में वार्ड नंबर 9 में 30 सामग्री किट जरूरतमंदों में बांटी गई।
     आपको बता दें कि, प्रिन्सू वैश्य ने घर घर जाकर पात्र लोगों को किट प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि, सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेसीजनों को हिदायत दी गई है कि, कोई भी गरीब परिवार इस मुश्किल के दौर में भूखा न सोए, और समय-समय पर गरीबों की मदद के लिए कांग्रेस अपना योगदान करती रहेगी।
इस मौके पर जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, आशुतोष सिंह, सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
     वहीं किट पाने के बाद लाभार्थियों ने सोनिया गांधी की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ